दुर्गा पूजा के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा अनुमंडल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी, पुपरी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुपरी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का संदेश देते हुए आम नागरिकों से आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द एवं शांति के साथ दुर्गा पूजा मनाने की अपील की गई। साथ ही, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई।

फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजनों को यह भरोसा दिलाया गया कि प्रशासन एवं पुलिस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सजग हैं। सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे पर्व को आपसी सद्भाव एवं पारस्परिक सहयोग के साथ मनाएँ तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

अनुमंडल प्रशासन का संकल्प—शांति, सुरक्षा एवं सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा का सफल आयोजन।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version