प्रेस विज्ञप्ति

डायट डुमरा, सीतामढ़ी में डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं के प्रतिनिधि निर्वाचन हेतु मतदान सम्पन्न

सीतामढ़ी, 26 सितम्बर 2026। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), डुमरा, सीतामढ़ी में द्वितीय वर्ष के डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं के लिए कक्षा प्रतिनिधि, खेल प्रतिनिधि एवं सह-पाठ्यचर्या गतिविधि (सी.सी.ए.) प्रतिनिधि के निर्वाचन हेतु लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मतदान सम्पन्न हुआ।

मतदान प्रक्रिया में द्वितीय वर्ष के सभी प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्व क भाग लिया तथा अपने प्रतिनिधियों के चयन के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के उपरांत मतगणना की प्रक्रिया सम्पन्न की गई। मतगणना कार्य में डॉ. सीमीं एज़ार एवं श्री नंद किशोर सिंह ने सहयोग प्रदान किया।

इस निर्वाचन प्रक्रिया के सफल संचालन में प्राचार्या डॉ. कुमारी नेहा, वरीय व्याख्याता डॉ. जमाल अहमद, व्याख्याता एवं वर्ग प्रभारी श्री अकील अख्तर तथा श्री अनुनय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अतिरिक्त डॉ. विनय कुमार, डॉ. कुंदन निशाकर, श्री संजीव कुमार झा, श्री गणेश राम, श्री नरेंद्र कुमार, श्री राजीव नयन सिंह सहित संस्थान के अन्य व्याख्याताओं एवं कर्मियों ने भी आवश्यक सहयोग प्रदान किया।

मतगणना के पश्चात निर्वाचित प्रतिनिधियों का पदक एवं फीता पहनाकर स्वागत किया गया। इसके उपरांत सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को उनके दायित्व एवं कर्तव्यों के निर्वहन हेतु पद की शपथ वरीय व्याख्याता डॉ. जमाल अहमद द्वारा दिलाई गई।

इस अवसर पर प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए लोकतांत्रिक सहभागिता, नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, टीम भावना तथा संस्थान की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के महत्व पर बल दिया गया।

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. कुमारी नेहा ने निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी एवं सहयोग की भावना के साथ करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में द्वितीय वर्ष के सभी डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए मतदान एवं निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।

— जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), डुमरा, सीतामढ़ी

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version