समाहरणालय सीतामढ़ी

जिला जन संपर्क कार्यालय

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक–10 अप्रैल 2026

सीतामढ़ी में LPG आपूर्ति पर प्रशासन की सख्त निगरानी।

जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता।

लगातार की जा रही है मॉनिटरिंग।

जिला एवं प्रखंड स्तर पर विभिन्न एलपीजी एजेंसियों की
की जा रही है निगरानी।

जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति को सुचारू, पारदर्शी एवं उपभोक्ताओं के अनुकूल बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में अनुमंडल, जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी नियमित रूप से विभिन्न गैस एजेंसियों एवं वितरक दुकानों का निरीक्षण कर रहे हैं।

प्रशासन की ओर से छापामारी अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है, जिससे किसी प्रकार की अनियमितता, कालाबाजारी या उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी की शिकायतों पर तत्काल अंकुश लगाया जा सके। खासकर सीमावर्ती (बॉर्डर) क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि गैस एवं उर्वरक की अवैध आवाजाही और दुरुपयोग को रोका जा सके।
वही आज जिला आपूर्ति अधिकारी सुनील कुमार सिंहा ने बताया कि :–

14.2 किलो सिलेंडर की उपलब्धता:–
IOCL – 7932
BPCL –3797
HPCL –3751
……………………….
कुल……….15480
जबकि सभी कंपनियों को मिलाकर 19 किलो का कुल 292 सिलेंडर उपलब्ध हैं।जबकि प्रतिदिन की आवश्यकता 12500 ही है।
जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला अंतर्गत एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा जिले में आपूर्ति की स्थिति पूर्णतः सामान्य है।प्रतिदिन मांग के अनुरूप एलपीजी गैस की आपूर्ति जिले को प्राप्त हो रही है जिससे किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है।अतः उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें बताया कि सभी अनुमंडल अधिकारियों एवं सभी प्रखंड आपूर्ति अधिकारी के द्वारा लगातार गैस एजेंसियों की जांच तथा छापेमारी की जा रही है।
आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा जिला नियंत्रण ,कक्ष की स्थापना की गई है(06226–250316)।तेल, एलपीजी गैस ,पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या सूचना के लिए आम जन लिखित दूरभाष संख्या 06226 – 250316 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version