समाहरणालय, मधुबनी

जिला जनसम्पर्क कार्यालय

प्रेस विज्ञप्ति

’दिनांक – 29/03/2026

जिले में आज 45 हजार 373 एलपीजी गैस का स्टॉक उपलब्ध*

——जिले के सभी 103 एलपीजी गैस एजेंसियों के द्वारा होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध

अब तक कुल बुकिंग (01.03.2026 से 28.03.2026) 3 लाख 93 हजार 836*


मधुबनी 29 मार्च 2026

■ मधुबनी जिले में आज दिनांक-29.03.2026 तक 45 हजार 373 एलपीजी गैस सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध है। अब तक कुल बुकिंग (01.03.2026 से 28.03.2026) 3 लाख 93 हजार 836 है। जिले में एलपीजी गैस वितरण सामान्य ढ़ंग से हो रही है। जिले के विभिन्न कंपनियों के सभी एलपीजी वितरकों के द्वारा होम डिलीवरी के द्वारा होम डिलीवरी की सुविधा दी जा रही है। उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी एवं गोदाम पर अनावश्यक भीड़ लगाने से बचने की आवश्यकता है।प्रशासन द्वारा गैस उपभोक्ताओं को सुगमतापूर्वक गैस की आपूर्ति करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे है। साथ ही उपभोक्ताओं की समस्याओं का भी त्वरित गति से निराकरण किया जा रहा है।*
*सभी कंपनियों को मिलाकर दिनांक-01.03.2026 से 28.03.2026 तक कुल-3 लाख 93 हजार 836 उपभोक्ताओं के द्वारा बुकिंग की गयी है। दिनांक-01.03.2026 से 28.03.2026 तक कुल-3 लाख 50 हजार 730 उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस की डिलिवरी कर दी गयी है। *सभी कंपनियों को मिलाकर जिले में दिनांक-28.03.2026 को गैस सिलिंडर बिक्री की कुल संख्या- 10 हजार 144 है।* सभी कंपनियों को मिलाकर दिनांक-28.03.2026 को कंपनी से गैस सिलिंडर की प्राप्ति कुल-11 हजार 55 है।
एलपीजी गैस के संबंध में गूगल लिंक, फेसबुक पेज तथा जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या-06276-222576 पर प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं का त्वरित गति से निराकरण किया जा रहा है। कालाबाजारी एवं जमाखोरी करनेवालों पर कारवाई के लिए गठित टीम चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुई है।
सभी उपभोक्ताओं को अफवाह पर ध्यान देने की आवश्यकता नही है। अनावश्यक गैस एजेंसियों पर भीड़ नही लगाए एवं अपनी बारी का प्रतीक्षा करते हुए होम डिलीवरी से गैस प्राप्त करें। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को जिला द्वारा उपलब्ध कराये गए लिंक पर अपने आवश्यकतानुसार डिमांड करने का निदेश दिया गया है, ताकि वस्तुस्थिति का आकलन करते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनको व्यवसायिक गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने हेतु अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा गुगल लिंक एवं विभिन्न सोशल मीडिया यथा-फेसबुक, ट्विटर आदि से प्राप्त शिकायतों का नियमित रूप से निपटारा किया जा रहा है एवं कृत कार्रवाई को जिला प्रशासन के फेसबुक पेज पर भी अपलोड किया जा रहा है।
साथ ही इंडेन के उपभोक्ता किसी प्रकार के शिकायत हेतु टाॅल फ्री नंबर 18002333555(24X7) पर पर काॅल कर सकते है। जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-222576 पर भी शिकायत की जा सकती है। ——————————————————————-।

बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-222576 पर जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी। ———————– ———————————————————————

बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।

================
DPRO,MADHUBANI

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version