*समाहरणालय, मधुबनी*
=================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
====================
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक 08/07/2026*
==================
⬛*जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के एकीकृत भवन हेतु भूमि आवंटन की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश*
जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्त्ता (राजस्व) मधुबनी की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण अनुश्रवण समिति की बैठक कल मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक के दौरान समिति के सचिव-सह-जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने कार्यसूची प्रस्तुत करते हुए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के सुदृढ़ीकरण एवं भूतपूर्व सैनिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की। इनमें जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के लिए एकीकृत भवन निर्माण हेतु शीघ्र भूमि आवंटन, स्पर्श सेंटर के लिए कार्यालय कक्ष उपलब्ध कराना, जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संबद्ध PLV एवं अधिवक्ताओं के लिए कार्यालय व्यवस्था सुनिश्चित करना, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के लिए एक अतिरिक्त कक्ष उपलब्ध कराना, भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन तथा सैनिक हेल्प डेस्क के प्रभावी संचालन जैसे विषय प्रमुख रहे।
अपर समाहर्त्ता मुकेश रंजन ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि भूतपूर्व सैनिकों की भूमि संबंधी समस्याओं की अनुमंडल वार सूची तैयार कर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि स्थानीय स्तर पर उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने बताया कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के एकीकृत भवन हेतु भूमि आवंटन की प्रक्रिया प्रगति पर है तथा शीघ्र ही इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई पूरी की जाएगी। साथ ही, स्पर्श कर्मियों एवं PLV के लिए अतिरिक्त कार्यालय कक्ष की पहचान कर उसे उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अपर समाहर्त्ता मुकेश रंजन ने जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी को सैनिक हेल्प डेस्क में लंबित मामलों की अद्यतन सूची तैयार कर अगली अनुश्रवण समिति की बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, ताकि प्रत्येक मामले की समीक्षा कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भूतपूर्व सैनिकों के हित में प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए विभिन्न सुझाव भी दिए, जिन पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। उक्त बैठक में जिले के सभी अनुमंडलों से आए भूतपूर्व सैनिक प्रतिनिधियों, समिति के सदस्यों तथा संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।—————————————————————————————* ..*
=================
*आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
=============== ===
*।***
==================
*# DPRO,Madhubani*

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version