समाहरणालय, मधुबनी

जिला जनसम्पर्क कार्यालय

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक -20/03/2026 
===================                                                        जिला गंगा समिति (नमामि गंगे), मधुबनी के तत्वावधान में जल महोत्सव सह स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित

जिला गंगा समिति (नमामि गंगे), मधुबनी के तत्वावधान में घोघरडीहा प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआबाखर (हटनी) में जल महोत्सव सह स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि जल के बिना जीवन संभव नहीं है, इसलिए हमें इसके संरक्षण के लिए सजग रहना होगा।
कार्यक्रम के संयोजक सुभाष कुमार कामत एवं पिंकी कुमारी ने भी बच्चों को जल संकट की गंभीरता से अवगत कराया। सुभाष कुमार कामत ने कहा, “जल है तो कल है। नदियां सूख रही हैं और सड़कों के सिमेंटेड होने से पानी जमीन तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिसके कारण गर्मियों में चापाकलों में पानी की समस्या उत्पन्न हो जाती है।”
इस अवसर पर घटता जलस्तर एवं जल संरक्षण विषय पर बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में दो-दो बच्चों के समूह ने जल संरक्षण पर आधारित चित्र बनाए।
परिणामों में बालक वर्ग में कृष्ण कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में अंशु कुमारी एवं अनुपम कुमारी प्रथम स्थान पर रहीं। द्वितीय स्थान सोनम झा एवं गुंजा कुमारी को मिला, जबकि तृतीय स्थान पर स्वाती कुमारी, काजल कुमारी, खुशी कुमारी एवं जूही कुमारी के समूह को सम्मानित किया गया।
निर्णायक मंडल में कंप्यूटर शिक्षिका सारिका शुभम, अमित कुमार  तथा छवि कुमार मंडल शामिल थे।
कार्यक्रम में पिंटू कुमार, कार्तिक कुमार, संध्या कुमारी, संजना कुमारी, शिवम कुमार, शांभवी कुमारी, पूजा कुमारी, रितेश, रवि, जयंत सहित कई छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्र-छात्राओं को नदी, तालाब एवं अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने हेतु स्वच्छता शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जल संरक्षण के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति भी जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

  —————————— ———————————————————————– ..*

     बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या18003456268                         एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर  पर06276-222576 जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी।                        
=============== ===

**

# DPRO,Madhubani

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version