समाहरणालय, मधुबनी
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 15 /03/2026
⬛️ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग संवाद का हुआ आयोजन।
उद्यमियों की समस्याओं पर प्रशासन गंभीर, हर माह वर्कशॉप व मेंटेनेंस डे का निर्णय
औद्योगिक विकास को रफ्तार देने की पहल, बिजली–पानी–सुरक्षा पर प्रशासन का फोकस
*मधुबनी —-
दिनांक : 15.03.2026
जिले के औद्योगिक विकास को सुदृढ़ करने तथा उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उद्योग संवाद का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।
उद्योग संवाद में महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, मधुबनी,क्षेत्रीय प्रबंधक, बीआईएडीए, पंडौल, परियोजना प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, मधुबनी सहित बीआईएडीए क्षेत्र के सभी उद्यमी उपस्थित रहे।
संवाद के दौरान उद्यमियों द्वारा मुख्य रूप से बिजली कटौती, विद्युत दरों में व्यावहारिक कठिनाइयों तथा अनियमित आपूर्ति की समस्याएं उठाई गईं। जिलाधिकारी ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित उद्यमियों से फिक्स चार्ज एवं अन्य समस्याओं के संबंध में सुधार के संबंध विस्तृत प्रस्ताव की मांग की गयी जिस पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उद्योग हित में पूर्व में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय कि समीक्षा की गई जिस पर उद्यमियों द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।
इसके अतिरिक्त औद्योगिक क्षेत्रों में पानी की समुचित निकासी, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, सुरक्षा गार्ड की तैनाती, अग्निशमन केंद्र की उपलब्धता सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने को लेकर जिलाधिकारी द्वारा शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया एवं बताया गया इस पर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। बियाडा के क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा अवगत कराया गया कि इस संबंध में एक प्राक्कलन तैयार कर पटना कार्यालय को आवश्यक कार्रवाई एवं निर्णय हेतु उपलब्ध करा दिया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक मे प्रत्येक माह के द्वितीय सोमवार को उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु वर्कशॉप/सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। जिसके संपुष्टि उद्यमियों द्वारा की गई।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। —————————————————————————————* ..*
*आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
=============== ===
।**
# DPRO,Madhubani
