समाहरणालय, मधुबनी

जिला जनसम्पर्क कार्यालय

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक 17 /03/2026

*⬛️ जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग से संबंधित सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पंचायत सरकार भवन, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना, ई-ग्राम कचहरी, RTPS, मोक्षधाम सहित विभिन्न योजनाओं की प्रखंडवार विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही न्यायमित्र/कचहरी सचिव एवं जन-प्रतिनिधियों के मानदेय भुगतान तथा जिला पंचायत कार्यालय अंतर्गत पदस्थापित कर्मियों के वेतन/मानदेय भुगतान की स्थिति पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।————————————————————————–* ..*

  *आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे।  किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर  पर*06276-222576  पर करे संपर्क।।**                         

=============== ===

**

# DPRO,Madhubani

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version