विशेष अभियान
* बीएलओ द्वारा सत्यापन में अर्हता पाए जाने पर प्रपत्र-6 के माध्यम से निर्वाचक सूची में होगा पंजीकरण।
* सत्यापन सूची संबंधित मतदान केन्द्र के बीएलए के साथ भी की जाएगी साझा।
* एक माह तक चलेगा विशेष अभियान, बीएलओ करेंगे घर-घर सत्यापन।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के आदेश के आलोक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के उपरांत निर्वाचक सूची में छूटे हुए तथा युवा/प्रथम बार पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए दिनांक 11 अक्टूबर 2026 से एक माह तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
अभियान के तहत बीएलओ द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण से पूर्व की निर्वाचक सूची एवं वर्तमान निर्वाचक सूची का मिलान कर ऐसे मतदाताओं को चिन्हित किया जाएगा, जो पूर्व की सूची में शामिल थे, लेकिन वर्तमान सूची में सम्मिलित नहीं हैं। चिन्हित मतदाताओं का घर-घर सत्यापन कर अर्हता पाए जाने पर प्रपत्र-6 के माध्यम से अनिवार्य रूप से निर्वाचक सूची में पंजीकरण कराया जाएगा।
बीएलओ प्रत्येक निर्वाचकों का सत्यापन करेंगे तथा यह प्रक्रिया एक माह के भीतर पूरी की जाएगी। सत्यापन सूची संबंधित मतदान केन्द्र के बीएलए के साथ भी साझा की जाएगी।
अभियान के दौरान मतदान केन्द्रों के साथ-साथ आवश्यकता के अनुसार रात्रि आश्रय, श्रमिक बस्तियों, गृहविहीन एवं कमजोर वर्ग के लोगों के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा अभियान की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
