प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक :- 24.07.2026

 

नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप क्षेत्र में भू-स्वामियों (रैयतों) से भूमि के सीधे क्रय हेतु निर्धारित विस्तृत नीति एवं मानक संचालन प्रक्रिया की कंडिका 6.1 के आलोक में आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

इसी क्रम में बिहार राज्य आवास बोर्ड के लिपिक श्री सत्येंद्र कुमार राम की प्रतिनियुक्ति सीतामढ़ी जिला में की गई है। वे ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप क्षेत्र के इच्छुक भू-स्वामियों (रैयतों) से भूमि संबंधी आवेदन प्राप्त करेंगे तथा आवेदन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराएंगे।

इच्छुक भू-स्वामी (रैयत) अपना आवेदन समाहरणालय परिसर, सीतामढ़ी स्थित विकास प्रशाखा में अवस्थित कार्यालय में कार्य दिवसों के दौरान जमा कर सकते हैं।

*अधिक जानकारी अथवा आवेदन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता के लिए प्रतिनियुक्त कर्मी श्री सत्येंद्र कुमार राम से उनके मोबाइल नंबर 7549115115 पर संपर्क किया जा सकता है।*

जिला प्रशासन, सीतामढ़ी द्वारा ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप क्षेत्र के सभी इच्छुक भू-स्वामियों (रैयतों) से अपील की गई है कि वे विभाग द्वारा निर्धारित नीति एवं मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप अपना आवेदन दे सकते हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version