आज दिनांक 11-03-2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अंचल निरीक्षक, पुपरी द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलांतर्गत नानपुर, बोखरा, पुपरी समेत कई थाना क्षेत्रों में ओ०डी० जांच , गश्ती दल एवं डायल 112 की सतर्कता एवं सक्रियता का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।
आज दिनांक 11.03.2026 को बेलसंड थानातंर्गत उच्च विद्यालय , दमामी मठ में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेलसंड के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” रहा। इस दौरान नवांकुरों में नशे से होने वाली शारीरिक,मानसिक,आर्थिक और समाजिक क्षति के बारे में जागरूक किया गया। नशामुक्त वर्तमान ही भयमुक्त भविष्य का निर्माण करते हैं।
इसके अलावा, उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने अनुभवों को साझा करते हुए नशे जैसे दुर्व्यसन से दूर रहकर छात्र-छात्राओं को शिक्षा पर अधिक ध्यान केंद्रित करने, उच्च शिक्षा के अवसरों का लाभ उठाने तथा भविष्य में पुलिस एवं अन्य सरकारी सेवाओं में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, छात्र- छात्राओं को आत्मनिर्भर, अनुशासित एवं सशक्त बनने हेतु मार्गदर्शन भी किया गया।
मौके पर थानाध्यक्ष , बेलसंड एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिलांतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत लंबित इश्तिहार अधिपत्रों का विधिवत् चस्पा किया जा रहा है।
आज दिनांक 11.03.2026 (बुधवार) को अनुमंडल पदाधिकारी,बेलसंड की अध्यक्षता में भूमि–विवाद से संबंधित जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राप्त आवेदनों की सुनवाई कर निष्पक्ष एवं विधि-सम्मत कार्रवाई हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेलसंड समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी भी शामिल रहे।
