जब आप घंटों तक बैठे रहते हैं, तो गर्दन से लेकर कूल्हों तक आपके शरीर पर बुरा असर पड़ता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि हमारे शरीर में अलग-अलग तरह की हलचल होनी जरूरी है, लेकिन जब आप पूरा दिन डेस्क पर बैठे रहते हैं, तो शरीर ऐसी स्थिति में ढलने लगता है, जो सेहत के लिए नुकसानदेह है।
इस प्रक्रिया को ‘क्रीप’ कहते हैं। एक बार जब आपके ऊतक (टिश्यू) किसी खास आकार में ढल जाते हैं, तो उस स्थिति से बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है। लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने के चलते मांसपेशियों में असंतुलन, जोड़ों की समस्याएं और दर्द होने (क्रोनिक पेन) जैसी परेशानी हो सकती है।

इस नुकसान को कम करने के लिए ऐसी कसरत जरूरी है, जो शरीर को उस झुकी हुई स्थिति से बाहर निकाले। शरीर के सामने के हिस्से, जैसे छाती और हिप फ्लेक्सर्स को खोलना। साथ ही शरीर के पिछले हिस्से की मांसपेशियों (जिन्हें ‘पोस्टीरियर चेन’ कहा जाता है), जैसे ऊपरी पीठ और कूल्हों को सक्रिय और मजबूत बनाना।

आप इस पूरे रूटीन को किसी ब्रेक के दौरान या शाम को कर सकते हैं या फिर अपने काम के दिन के बीच-बीच में कुछ चुनिंदा मूवमेंट कर सकते हैं।

समय- 20 से 25 मिनट | तीव्रता- हल्की

आपको क्या चाहिए

  • कुर्सी या बेंच
  • एक मैट
  • एक लंबा और एक छोटा रेजिस्टेंस बैंड
  • हल्के से मध्यम वजन वाले डंबल (वैकल्पिक)
  • फोम रोलर (वैकल्पिक)

चिन टक्स

रिपीटिशन- 10 रिपीटिशन के दो सेट

लक्ष्य- गर्दन की गहरी मांसपेशियों को सक्रिय करना

कुर्सी पर बैठें, कंधे ढीले रखें और रीढ़ की हड्डी सीधी रखें। सामने की ओर देखें और अपने सिर को धीरे-धीरे पीछे की तरफ खींचें, जैसे कि आप ‘डबल चिन’ बना रहे हों। अपनी ठुड्डी को छाती की तरफ नीचे न झुकाएं, बल्कि नजरें सामने ही रखें। तीन सेकंड तक इसी स्थिति में रुकें, फिर सामान्य हो जाएं।

 

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version