समाहरणालय, मधुबनी*

जिला जनसम्पर्क कार्यालय

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक 20/03/2026

*⬛️ 🔴 *एलपीजी गैस की कालाबाजारी एवं अवैध* जमाखोरी के विरुद्ध व्यापक छापेमारी अभियान।————————— जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगभग 120 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई।—–।
जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी एवं अवैध जमाखोरी के विरुद्ध एक व्यापक संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई।
▶️ अभियान की मुख्य विशेषताएं:
इस अभियान में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/अंचल पुलिस निरीक्षक तथा संबंधित थानाध्यक्ष सक्रिय रूप से शामिल रहे।
कई संवेदनशील एवं चिन्हित स्थलों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं उपस्थित होकर छापेमारी का निरीक्षण किया गया।
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगभग 120 स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर अवैध भंडारण, कालाबाजारी एवं नियमों के उल्लंघन की जांच की गई।
▶️ कार्रवाई का विवरण:
छापेमारी के दौरान कई गोदामों, दुकानों एवं गैस एजेंसियों से संबंधित स्थानों पर जांच की गई।
जांच में एलपीजी गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण, बिना लाइसेंस गैस की बिक्री तथा अन्य अनियमितताएं पाई गईं।
ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
▶️ प्रशासन की सख्ती:
जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि एलपीजी गैस की कालाबाजारी एवं जमाखोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
▶️ आम जनता से अपील:

आम नागरिकों से अपील की जाती है कि यदि कहीं भी एलपीजी गैस की कालाबाजारी अथवा अवैध भंडारण की सूचना प्राप्त हो, तो इसकी जानकारी तुरंत अपने नजदीकी थाना या जिला प्रशासन के नियंत्रण कक्ष को दें। ..*

  *आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे।  किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर  पर*06276-222576  पर करे संपर्क।।**                         

=============== ===

**

# DPRO,Madhubani
[20/03, 6:36 pm] Parmal Sir Dpro Madhubani: ब्रेकिंग-मिथिला महोत्सव के अवसर पर वाटसन स्कूल मैदान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का माननीय मंत्री कला एवं संस्कृति सह पर्यटन श्री अरुण शंकर प्रसाद, जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार,जिला परिषद अध्यक्षा बिंदु गुलाब यादव,उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version