समाहरणालय, मधुबनी
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 30 /04/2026
⬛️ एग्री स्टैक परियोजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मधुबनी के डीएम आनंद शर्मा सम्मानित।—————————————-——-
फॉर्मर रजिस्ट्री में मधुबनी का परचम, जिलाधिकारी को मिला राज्यस्तरीय सम्मान।————————————————–
किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में मधुबनी अग्रणी।———————————————— मधुबनी 30 अप्रैल 2026
पटना स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित एक दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला में मधुबनी जिले के जिलाधिकारी आनंद शर्मा को एग्री स्टैक परियोजना के अंतर्गत फॉर्मर रजिस्ट्री के द्वितीय चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ ₹50,000 (पचास हजार रुपये) की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया।
यह सम्मान बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत एवं पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। कार्यक्रम में राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित एग्री स्टैक परियोजना के तहत किसानों का फार्मर आईडी तैयार किया जा रहा है, जिससे उन्हें कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुनिश्चित रूप से प्राप्त हो सके।
मधुबनी जिले ने जिलाधिकारी आनंद शर्मा के नेतृत्व में इस अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। किसानों के ई-केवाईसी की प्रक्रिया कृषि विभाग के कर्मियों द्वारा संपन्न की जा रही है, जिसके पश्चात राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के माध्यम से जमाबंदी प्रविष्टि कर फार्मर आईडी जारी किया जा रहा है।
जिला प्रशासन की सतत निगरानी, समन्वित प्रयास एवं त्वरित समस्या समाधान के कारण यह कार्य तेजी से आगे बढ़ा है। द्वितीय चरण के दौरान मधुबनी जिला प्रतिदिन राज्य के शीर्ष पांच जिलों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराता रहा है, जो जिले की कार्यक्षमता और प्रतिबद्धता का परिचायक है।
अब तक जिले में बड़ी संख्या में किसानों का फार्मर आईडी तैयार किया जा चुका है, जिससे उन्हें भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे एवं सुगमता से प्राप्त होगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह सम्मान पूरे मधुबनी जिले की टीम के सामूहिक प्रयास, निष्ठा एवं समर्पण का परिणाम है। हम आगे भी किसानों के हित में इसी प्रकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।”– —————————————————————————————* ..*
*आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
=============== ===
।**
# DPRO,Madhubani
