आज पंकज धवरैय्या का लगातार पांचवें दिन धरना जारी रहा! सैकड़ो की संख्या में तमाम संगठन मिलने के लिए आए! जिसमें भारतीय किसान यूनियन आगरा से पवन समाधिया एवं भारतीय किसान यूनियन मंडल प्रभारी अलीगढ़ ठाकुर भगवान दास चौहान! ब्राह्मण उत्थान समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष आगरा से अवधेश शुक्ला
सभी ने मिलकर मिलने का प्रयास किया लेकिन प्रशासन नहीं माना नोकझोंक बहस हुई तमाम संघर्ष की स्थिति बनी परंतु प्रशासन ने नहीं जाने दिया! इसके बाद आरएसपी बदायूं प्रभारी दीपक दीक्षितके प्रशासन से नोक झोंक हुई लेकिन उनको भी नहीं जाने दिया! भाजपा मंडल प्रभारी इगलास अवधेश पाठक भी प्रशासन का विरोध करते नजर आए! वार्ष्णेय सभा के जिला अध्यक्ष मोहन वार्ष्णेय समाज के कई लोगो ने भी मिलने का प्रयास किया! लेकिन प्रशासन नहीं मानाआखिर में बार एसोसिएशन हाथरस के सेंकड़ों अधिवक्ता प्रशासन का विरोध करने लगे!
नारेबाजी भी हुई! हॉट टॉक और नोक झोंक के बीच! प्रशासन ने पांच अधिवक्ताओं की समिति बनाकर advo कृष्ण कांत जीं। अतुल शर्मा जीं। advo मनमोहन कौशिक जीं कॊ पंकज धवरैय्या के पास मिलने के लिए भेजा!
जिसमें अधिवक्ताओं ने पंकज धवरैय्या को समर्थन दिया! प्रशासन से ऊपर टधरना स्थल पर त्रिपाल डालने का निवेदन किया! पंकज धवरैय्या कॊ आश्वस्त किया हम सब आपके साथ हें।
advo मुन्ना सिहं पुंडीर rsp जिला सरंक्षक ने भी भेंट की
करणी सेना के प्रदेश युवा अध्यक्ष मोहन चौहान प्रशासन की नहीं माने एवं दौड़कर पंकज धवरैय्या से मिलने पहुंच गए! जैसे तैसे प्रशासन उन्हें अंदर से लेकर आया! आज पूरे दिन पंकज धवरैय्या से लोगों का मिलने का ताता लगा रहा है! कुछ लोगो ने जबरदस्ती घुसने का प्रयास किया तो 4 लोगो कॊ पुलिस ने उठा लिया। थाने ले गईं।
पंकज धवरैय्या ने मीडिया से बोला कि आज मेरे धरने को 5 दिन हो चुके हैं! अगले छटे दिन से सनातन स्वाभिमान पदयात्रा को रोकने के विरोध में सनातनसत्याग्रह शुरू होगा!
जो की अनिश्चितकालीन विभिन्न मांगों को लेकर चलता रहेगा!
न भाजपा सरकार ने अभी तक इस संतोष वर्मा पर कोई कठोर कार्रवाई की! नहीं बीजेपी सरकार ने अभी तक यूजीसी पर खुलकर कोई भी बयान दिया!
ना ias सन्तोष वर्मा पर कोई कार्यवाही की। आज रोहिणी घावरी अपने न्याय के लिए सरकार से वर्षों 1 वर्ष से न्याय मांग रही है उसकी भी fir तक नहीं की! अब सनातन सत्याग्रह सवर्णों के भेदभाव के लियॆ जारी रहेगा। जब तक की BJP मंत्रिमंडल संपर्क नहीं करता।ठोस कार्यवाही का आश्वासन नहीं देता।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
