प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 4. 4.2026 दिन शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्री सुनील कुमार कुशवाहा जी की अध्यक्षता में आगामी 11 अप्रैल को पटना के श्री कृष्णा मेमोरियल हॉल गांधी मैदान में माननीय नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के सम्मान में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है! इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में प्रदेश एवं विभिन्न जिलों से अल्पसंख्यक समाज का वरिष्ठ नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के भाग लेने की संभावना, कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर संगठन को और सशक्त बनाना और नेता के प्रति सम्मान प्रकट करना है! अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ने सभी जिलों के नेताओं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह अपने-अपने क्षेत्र से इस कार्यक्रम की सूचना व्यापक रूप से प्रसारित करें और अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाएं।
बैठक में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अली अशरफ फातमी जी के प्रति आभार प्रकट किया गया कि उन्होंने सीतामढ़ी जिला से राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सचिव पद हेतु अशरफ अली मुन्ना पुपरी ,मो रफी हैदर उप प्रमुख, परिहार , डॉ प्रो रजी अहमद रुन्नीसैदपुर, मो परवेज आलम उर्फ गुड्डू सीतामढ़ी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। और इन चारों पदाधिकारी को सीतामढ़ी जिला अध्यक्ष के द्वारा चिट्ठी दिया गया।
जिला प्रधान महासचिव मो जलालुद्दीन खा ने इन चारों नेताओं को सम्मानित करते हुए कहां के इससे पार्टी संगठन को सुदृढ़ एवं धारदार बनाने में सक्रिय भूमिका निभाया जाएगा दल के संगठनात्मक एवं रचनात्मक कार्य में अपना योगदान देंगे। और आगामी 11 अप्रैल को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के द्वारा सम्मान कार्यक्रम में सीतामढ़ी जिला से लाखों लाख की संख्या में कार्यकर्ता एवं जनता जाएंगे।
आपका
मो जलालुद्दीन खा
जिला प्रधान महासचिव,
राष्ट्रीय जनता दल , सीतामढ़ी
पूर्व सभापति, नगर परिषद, सीतामढ़ी
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
आज दिनांक 4. 4.2026 दिन शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्री सुनील कुमार कुशवाहा जी की अध्यक्षता में आगामी 11 अप्रैल को पटना के श्री कृष्णा मेमोरियल हॉल गांधी मैदान में माननीय नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के सम्मान में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है!
Previous Article■उर्दू भाषी छात्र/छात्राओं के बीच दिनांक-11.04.2026 को वाट्सन उच्च विद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता का होगा आयोजन*
Next Article जेपी सेनानी राधा कृष्ण पंडित को पत्नी शोक।
