आज दिनांक 27-04-2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अंचल निरीक्षक, पुपरी द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलांतर्गत नानपुर समेत कई अन्य थाना क्षेत्रों में ओ०डी० जांच, गश्ती दल एवं डायल 112 की सतर्कता एवं सक्रियता का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।
[27/04, 5:32 pm] Social Media: सीतामढ़ी नगर थानांतर्गत एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में सीतामढ़ी थाना कांड संख्या 296/26 दर्ज कर अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[27/04, 10:04 pm] Social Media: रुन्नीसैदपुर (गाढ़ा) थाना कांड संख्या 585/20 (लूट से संबंधित मामले) के अप्राथमिकी अभियुक्त विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[27/04, 10:04 pm] Social Media: भूतही थाना कांड संख्या 41.385 लीटर देशी एवं विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[27/04, 11:19 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से सीतामढ़ी जिला के सभी थानांतर्गत अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है..

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version