प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक—19 फरवरी 2026
आज दिनांक 19.02.2026 को जिलाधिकारी महोदय, सीतामढ़ी की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति कार्य की समीक्षा की गई।
सीतामढ़ी जिलान्तर्गत अभी तक 9169 किसानों से कुल 54043.433 एम०टी० धान की खरीदारी की गई है जिसमें से 8442 किसानों को 1196719566.84 रूपये भुगतान किया गया है। समीक्षा के क्रम जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित सभी पदाधिकारियों को निम्नलिखित निदेश दिये गये :-

- अधिप्राप्ति कार्यों में तेजी लायी जाय।
- शत्-प्रतिशत किसानों का भुगतान किया जाय।
- सी०एम०आर० आपूर्ति में तेजी लाते हुए राशि का भुगतान कराना सुनिश्चित किया जाय।
- अधिप्राप्ति कार्यों में संलग्न समितियों को 70 प्रतिशत तक कैश क्रेडिट की राशि उपलब्ध करायी जाय।
- भौतिक सत्यापनोपरांत मिल टैगिंग करना सुनिश्चित करें।
