आज दिनांक 15.10.2026 को दुर्गापूजा एवं आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष, सुप्पी की अध्यक्षता में लाइसेंसधारकों एवं डीजे संचालकों के साथ पुनः शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान डीजे संचालकों को निर्धारित नियमों एवं ध्वनि मानकों का सख्ती से पालन करने, निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप ही डीजे बजाने तथा अश्लील एवं आपत्तिजनक गीतों का प्रसारण नहीं करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, बिना अनुमति डीजे का संचालन नहीं करने तथा पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील की गई

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version