आज दिनांक 14.10.2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा बेला थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना दैनिकी, हाजत, वायरलेस, CCTNS प्रणाली, सिरिस्ता कार्यों तथा विभिन्न लंबित कांडों के अनुसंधान की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही, थाना की कार्यप्रणाली एवं अभिलेखों के संधारण का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान वारंटों की लंबित स्थिति असंतोषजनक पाई गई। इस संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को चालू माह के अंत तक वारंटों के निष्पादन में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित करने का लक्ष्य दिया गया।

आगामी दुर्गा पूजा पर्व के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण, पूजा पंडालों एवं संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित करने, असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया, ताकि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके। साथ ही,संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान करने, निर्धारित समय-सीमा के भीतर कांडों का निष्पादन करने, कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने तथा आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, सभी कर्मियों को सतर्कता, जनसेवा की भावना एवं कानून-व्यवस्था के उच्च मानकों का पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त, विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने तथा पर्व के दौरान शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देश दिए गए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version