प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 11.05.2026 को 51वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा कमांडेंट श्री संजीव कुमार सिंह के कुशल दिशा-निर्देशन में “टीबी मुक्त भारत अभियान – 100 दिवस” के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला यक्ष्मा केंद्र, सीतामढ़ी के सहयोग से एक व्यापक स्वास्थ्य जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला यक्ष्मा केंद्र, सीतामढ़ी से श्री रंजय कुमार (डी०पी०सी०), श्री संजीत कुमार (एस०टी०एल०एस०, डुमरा), श्री कामेश्वर कुमार रवि (एल०टी०) एवं श्री राजेश कुमार (डी०आई०एस०/काउंसलर, बाजपट्टी) ने सहभागिता कर महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया।
इस अवसर पर अधिकारीगण एवं बल कर्मियों को क्षय रोग (टीबी) के लक्षण, बचाव, समय पर पहचान एवं समुचित उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया। साथ ही टीबी उन्मूलन हेतु जन-जागरूकता अभियान एवं स्वास्थ्य स्क्रीनिंग गतिविधियों का संचालन किया गया। इसके अतिरिक्त HIV, Hepatitis-B एवं Syphilis जांच हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बल कर्मियों ने स्वेच्छापूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
कमांडेंट श्री संजीव कुमार सिंह ने सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि 51वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल “टीबी मुक्त भारत” के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने हेतु पूर्ण निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में उप कमांडेंट श्री अपूर्व आदित्य, उप कमांडेंट श्री सुमित चौरसिया (चिकित्सा), सहायक कमांडेंट सुश्री अनुष्का चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version