आज अनुमंडल पदाधिकारी, पुपरी द्वारा चोरौत प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पूजा पंडालों एवं विसर्जन घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था की सुविधा, विधि-व्यवस्था एवं विसर्जन घाटों पर आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष पदाधिकारी उपस्थित रहे। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित पूजा आयोजन सुनिश्चित करने तथा विसर्जन के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version